सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में रक्षाबंधन स्नेह कार्यक्रम में की शिरकत

राजस्थान , 27

**जयपुर।** मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सांगानेर में आयोजित **रक्षाबंधन स्नेह कार्यक्रम** में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माताओं-बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि **आपसी विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी** का भी प्रतीक है। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ समाज में स्नेह और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।
 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top