मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीएमआर में मुलाकातों में व्यस्त

राजस्थान , 39

विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट
 
**जयपुर।** मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री आवास (सीएमआर) पर विभिन्न संस्थाओं एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकातों में व्यस्त रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
 
पीए-पीएस यूनियन, सचिवालय के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
 
कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में बड़ी संख्या में हो रही भर्तियों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस दौरान संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top