*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन की कार्यवाही से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया*
राजस्थान Feb 03, 2026 at 01:55 PM , 84*केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों से राजस्थान के विकास को मिलेगी मजबूती*
जयपुर, 03 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को राजस्थान विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले हां पक्ष लॉबी मेें भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। बैठक के प्रारंभ में ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाणा, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों एवं विधायकों को सदन में अच्छी उपस्थिति के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि इस सत्र की कार्यवाही का आमजन के हितों के लिए पूरा सदुपयोग किया जाए। उन्होंने सदन में अच्छा परफॉर्मेंस देने वाले विधायकों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया केंद्रीय बजट राजस्थान की प्रगति और विकास को मजबूती देगा। बजट में पर्यटन, उद्योग, आईटी, एआई जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से राजस्थान में इन क्षेत्रों में विकास होगा। उन्होंने केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए रेलवे क्षेत्र में किए गए 10 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से पिछले दो वर्षों में जमीनी स्तर पर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में चल रहे ग्राम उत्थान शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में मंत्रिगण एवं विधायक मौजूद रहे।
--------






_page-0001.jpg)
























Comments