*37- रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सम्बन्ध में दिनांक 10 नवम्बर, 2022 को प्रकाशित होने वाली अधिसूचना अगले आदेश तक जारी न किये जाने का निर्णय*

जनपत की खबर , 503

09 नवम्बर 2022 लखनऊ। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला  ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट संख्या ECI/PN/83/2022 दिनांक 05 नवम्बर, 2022 द्वारा 21 मैनपुरी लोकसभा तथा 37 रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 हेतु कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अनुसार निर्वाचन सम्बन्धी अधिसूचना दिनांक 10.11.2022 को जारी होनी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मा. उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट याचिका संख्या Dy. No. 35580/2022 मोहम्मद आज़म खान वर्सेज इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया एवं अन्य में दिनांक 09 नवम्बर, 2022 को हुई सुनवाई में दिए गए निर्देश के आलोक में आयोग द्वारा 37- रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सम्बन्ध में दिनांक 10 नवम्बर, 2022 को प्रकाशित होने वाली अधिसूचना अगले आदेश तक जारी न किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top