सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज

अन्य खबरे , 359

लखनऊ। उत्तर प्रदेश- 

सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज-

कानपुर पुलिस का बयान- 

कल थाना जाजमऊ में एक व्यक्ति ने बताया कि रिजवान सोलंकी और इरफान सोलंकी इनको लगातार परेशान कर रहे हैं, घर पर कब्ज़ा करना चाहते हैं और लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वे(आवेदक) जब 7 नवंबर को घर पर नहीं थे तब उनके घर में आग लगा दी गई,तहरीर में रिज़वान सोलंकी और इरफान सोलंकी के अलावा कुछ अज्ञात लोगों का भी नाम है। दोनों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं और अज्ञात लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। थाना जाजमऊ में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई होगी !!

विधायक सोलंकी ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलने के बाद मीडिया से कहा -

बिना जाँच परेशान किया जा रहा है, आरोप की जाँच कराई जाये,आरोप लगाने वालों से साक्ष्य माँगे जायें !!

Related Articles

Comments

Back to Top