मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संविधान निर्माता भारत रत्न डा0 भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी
जनपत की खबर Apr 13, 2022 at 06:12 PM , 349 लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने डा0 भीमराव आम्बेडकर को शत-शत नमन करते हुए उनकी जंयती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि डा0 आम्बेडकर का भारत के निर्माण में अहम भूमिका रही है। वह आजीवन शोषितो, वंचितों के सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है। उनकी सेवाओं को हमेशा स्मरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर कल 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। हम लोगो को उनके बताये गये मार्ग पर चलकर डा0 भीमराव आम्बेडकर जी को अपनी सच्ची श्रद्धाजंलि दे सकते है।






_page-0001.jpg)
























Comments