*विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर के तत्वावधान में आयोजित भव्य 'विजय शोभायात्रा' कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*

जनपत की खबर , 14

*याद रखना होगा,देश है, तो धर्म भी है, धर्म है, तो हम सब भी हैं..*

कोई व्यक्ति, कोई समाज, कोई जाति, कोई समाज तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक भारत सुरक्षित नहीं है। 

*जब तक सनातन सुरक्षित नहीं है, कोई सुरक्षित नहीं है। कोई सुरक्षित नहीं है अगर किसी को गलतफहमी होगी, दुनिया के अंदर आप देख सकते हैं।*

दुनिया के अंदर मुसलमान-मुसलमान आपस में लड़ रहे हैं,आपस में ही लड़ रहे हैं, शिया और सुन्नी के बीच विवाद हो गया है।

कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट लड़ रहे हैं, क्रिश्चियन-क्रिश्चियन लड़ रहे हैं और जहाँ आपस में नहीं लड़ रहे हैं, वहाँ पर, वहाँ पर इस्लाम की लड़ाई ईसाइयत से है। कम्युनिज्म की लड़ाई क्रिश्चियनिटी के खिलाफ है और कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट वहाँ पर हर एक के खिलाफ भी लड़ रहा है, आपस में ही द्वंद्व चल रहा है। 

*अकेले भारत है, जो मजबूती के साथ सनातन की साया में हर जाति, हर संप्रदाय, हर मत, हर मजहब को सुरक्षा भी दे रहा है, उसको समृद्धि के पथ पर भी बिना भेदभाव के अग्रसर कर रहा है और यही तो है भारत की ऋषि की परंपरा सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।*

Related Articles

Comments

Back to Top