अखिलेश के खिलाफ टिप्पणी पर मार्क जुकरबर्ग समेत 49 पर एफआईआर दर्ज

हेडलाइंस , 409

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने, कार्टून बनाकर फेसबुक पेज पर बुआ-बबुआ पोस्ट करने के मामले में ठठिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और 49 अन्य को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट लिखी गई है। ठठिया क्षेत्र के सराहटी गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि फेसबुक पर एक पेज बुआ-बबुआ नाम से चल रहा है। अमित का कहना है कि इस पेज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा के बारे में अभद्र टिप्पणी और कार्टून के जरिए छवि धूमिल करने की कोशिश की जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top