अमिताभ को नहीं मुहैया करायी जा रही न्यूनतम चिकित्सा, किया निष्पक्ष जाँच कमिटी गठित करने का अनुरोध

अन्य खबरे , 392

  लखनऊ। आज अमिताभ ठाकुर की दिल्ली में हुए आत्मदाह प्रकरण में विडीओ कॉनफ़रेंसिंग पर सी.जे.एम. कोर्ट में रिमांड के लिए पेशी हुई. पेशी के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी तबियत काफ़ी ख़राब है परंतु कई  बार निवेदन करने के बावजूद जेल प्रशासन द्वारा उनका समुचित इलाज नहीं कराया जा रहा है. ग़ौरतलब है कि इस से पहले भी न्यायालय द्वारा अमिताभ के इलाज हेतु आदेश दिए गए थे लेकिन न्यायालय के आदेश का भी जेल प्रशासन द्वारा लगातार उल्लंघन किया जा रहा है. अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने भी आज सी.जे.एम. कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है जिसमें उन्होंने अमिताभ की ख़राब तबियत को ध्यान में रख कर समुचित इलाज करने की बात कही है. साथ ही यह भी कहा है कि जेल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. नूतन ने जेल में अमिताभ ठाकुर के ऊपर होने वाले उत्पीड़न व अमानवीय व्यवहार की जाँच हेतु एक निष्पक्ष कमिटी गठित करने का अनुरोध किया है.

Related Articles

Comments

Back to Top