विभिन्न थाना क्षेत्रों से वांछित में 03 अभियुक्त गिरफ्तार |
अन्य खबरे Oct 17, 2021 at 03:59 PM , 437दिनांक- 17.10.2021
लखनऊ।
दिनांक 16/17-10-2021 को रात्रि थाना गोमतीनगर 03 अभियुक्त गिरफ्तार। इस प्रकार वांछित में कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
डी०सी०पी० दक्षिणी
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार।
थाना नगरामः- दिनांक 16-12-2021 को एस०आई० श्री ओम प्रवेश दुबे थाना नगराम द्वारा अभियुक्त 01 - गौतम पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भजाखेड़ा थाना नगराम लखनऊ को नवीनगर चौराहे से 700 मीटर आगे ग्राम भजाखेड़ा, नगराम से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना नगराम पर अभियोग पंजीकृत किया गया। धारा 110जी द०प्र०सं० की कार्यवाही ।
थाना नगरामः- दिनांक 16-10-2021 को प्रभारी निरीक्षक श्री शमीम खान थाना नगराम द्वारा अभियुक्त 01 - हरिराम पुत्र बेचालाल निवासी ग्राम गौरिया खुर्द थाना नगराम लखनऊ 02- दुखी उर्फ राजदीप पुत्र परिदीन निवासी नवीनगर थाना नगराम लखनऊ 03-पोला उर्फ संदीप पुत्र रजऊ उर्फ रज्जनलाल निवासी ग्राम असलीगढ़ी थाना नगराम लखनऊ के विरूद्ध थाना नगराम पर धारा 110जी द०प्र०सं० की कार्यवाही की गयी।
भा0द0वि0
थाना पाराः - दिनांक 17-10-2021 को थाना पारा द्वारा बताया गया कि वादी श्री राधेश्याम उर्फ कल्लू पुत्र मंगल सोनी निवासी ग्राम कासीपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी ने थाना पारा पर सूचना दिया कि वादी अपने उक्त घर पर मौजूद था और वादी की माँ श्रीमती सरोज उम्र करीब 60 वर्ष पत्नी मंगल सोनी निवासी आवास संख्या 66 / 4 काशीराम कालोनी, हंसखेड़ा थाना पारा लखनऊ पर करीब 12 वर्ष से वादी के पुत्र रौनक उम्र करीब 06 वर्ष के साथ रह रही थी। आज दिनांक 17-10-2021 को समय करीब 04.30 बजे प्रातः पड़ोसी द्वारा वादी को सूचना मिली की तुम्हारी माँ को किसी ने जान से मार दिया है। इस सूचना पर वादी व वादी का परिवार मौके पर आपनी माँ के घर 66 / 4 काशीराम कालोनी, हंसखेड़ा थाना पारा लखनऊ आया तो देखा कि उसकी मॉ का शव कमरे में फर्श पर पड़ा है। इस सूचना पर थाना पारा पर मु0अ0सं0 490 / 2021 धारा 302 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार थाना पारा द्वारा की जा रही है।
आशियानाः - दिनांक 17-10-2021 को थाना आशियाना द्वारा बताया गया कि श्री राकेश पुत्र स्व० श्री बहादुर निवासी औरंगाबाद खालसा थाना आशियाना लखनऊ ने थाना आशियाना पर सूचना दिया कि आज दिनांक 17-10-2021 को वह अपने घर से अपने साले के घर ख्वाजापुर आया तो दरवाजा बंद था, उसका साला रविन्द्र लोधी उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र उदयराज निवासी ख्वाजापुर औरंगाबाद थाना आशियाना लखनऊ अकेले कतरेन में बने घर में रहता था, दरवाजा खोलकर देखा तो उसका साला रविन्द्र मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके शरीर में हीटर का तार लगा हुआ था, उसकी मृत्यु लगभग 04 से 05 दिन पूर्व की लग रही है । हीटर के पास रोटी पड़ी है, ऐसा प्रतीत होता है कि खाना बनाते समय हीटर का तार लग जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी है। इस सूचना पर एस०आई० श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आशियाना द्वारा बताया गया कि मृतक मजदूरी करता था। मृतक अविवाहित था।



























Comments