डायट लखनऊ द्वारा यूपीटीईटी की निशुल्क कक्षाएं पुनः प्रारंभ
अन्य खबरे Oct 07, 2021 at 11:14 PM , 916लखनऊ।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब एवं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संचालित की गई निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग की तर्ज पर निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के संरक्षण में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ , डॉ पवन सचान के निर्देशन में निःशुल्क यूपीटीईटी की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन 15 अप्रैल 2021 को प्रारंभ किया गया था । इन ऑनलाइन कक्षाओं के लिए 450 से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कोरोना महामारी के कारण इन कक्षाओं का संचालन कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसको ऑनलाइन जूम एप एवं गूगल ऐप के माध्यम से 28 जून 21 से प्राचार्य सर के मार्गदर्शन में पुनः शुरू किया गया था। यह कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं, जिसमें बाल विकास ,गणित , सामाजिक अध्ययन आदि विषयों को पढ़ाया गया ।तथा दो टेस्ट का भी आयोजन किया गया , मध्य जुलाई से सितंबर तक प्रशिक्षुओं के इंटर्नशिप तथा डीएलएड परीक्षाओं के कारण कक्षाओं का संचालन स्थगित किया गया था। प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद इन कक्षाओं का पुनः संचालन शुरू किया जा रहा है ।
28.11.2021 को उत्तर प्रदेश टीईटी की प्रस्तावित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क कक्षाओं का आयोजन पुनः **7 अक्टूबर 2021* से भौतिक रूप से (ऑफलाइन )डायट लखनऊ कैम्पस में 11:30 से 1:30 के बीच संचालित किया किया जाएगा । ये कक्षाएं प्रत्येक दिन 2 घंटे डायट लखनऊ कैंपस में चलेंगी । 20 नवंबर तक सिलेबस को समाप्त कर 3 यूनिट टेस्ट और एक मॉडल टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा ।



























Comments