आज अयोध्या की रामलीला का मंचन हुआ

अन्य खबरे , 799

लखनऊ/अयोध्या। 
 आज अयोध्या की रामलीला के मंच पर  शहबाज खान जो रावण की भूमिका कर रहे हैं और राजेश पुरी जी जो नारद  जी की भूमिका कर रहे हैं उन्होंने मंच पर अपने अभिनय से भगवान श्री राम के भक्तों को भगवान श्री राम की भक्ति में लीन कर दिया इस मौके पर सुभाष मलिक बॉबी जी ने बोला कि आज अयोध्या की रामलीला का पहले दिन है और  भगवान श्री राम के भक्तों से मेरी हाथ जोड़कर विनती है जैसे भगवान श्री राम के भक्तों ने पिछले वर्ष 16 करोड़ से भी ज्यादा देखा था इस बार हम लोगों का उद्देश्य है कि भगवान श्री राम के भक्त 50 करोड़ से भी ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखें । यहां रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृति मंत्रालय संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी जी के सहयोग से की जा रही है और अयोध्या की रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है।अयोध्या की रामलीला में मुख्य किरदार निभा रहे हैं सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद की भूमिका   में नजर आएंगे और जाने-माने सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता सब्री की भूमिका में नजर आएंगी। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे । भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे।  जाने माने सुपरस्टार राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे ।राकेश बेदी बाली  के किरदार में नजर आएंगे । राजेश पुरी नारद की भूमिका में नजर आएंगे।अवतार  गिल  विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला रोज  शाम 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दूरदर्शन एवं डीडी भारती पर लाइव दिखाई  और पुनः प्रसारण सुबह 9:00 से 12:00 डीडी भारती पर और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे डीडी नेशनल पर दिखाई जाएगी  लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे दिखाई जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top