बेसिक स्कूल अलीनगर सुनहरा में टैबलेट पाकर बच्चों के चहरे खिल उठे।

अन्य खबरे , 625

लखनऊ। नगर क्षेत्र जोन एक के बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में प्रथम इनफोटेक के सहयोग से बच्चों को किया गया टैबलेट वितरण 55  स्कूलों में प्रथम स्थान पर रहा स्कूल , कक्षा 6 की छात्रा सोनम रावत व कक्षा 7 के वीरू रावत नें मारी बाजी टैबलेट पाकर दोनों बच्चों के चेहरे खिल उठे। गोरतलब हो इसी स्कूल नें जनवरी 2021 में भी 55 स्कूलों में बाजी मारी थी तब कक्षा 8 की छात्रा कुसुम को टैबलेट दिया गया था। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रथम इनफोटेक ने शिक्षा क्षेत्र में बालक/बालिकाओं को तकनीकी दृष्टि से गुणवत्तापूर्ण बनाने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरूषोत्तम यादव व विशिष्ट अतिथि व्यापारी राजेश जैसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपमा नें किया।

Related Articles

Comments

Back to Top