आगामी चुनाव मद्देनजर भाजपा की बड़ी बैठक आज

जनपत की खबर , 471

लखनऊ।यूपी बीजेपी मुख्यालय पर आज एक बड़ी बैठक होने जा रही है।बीजेपी मुख्यालय पर होने वाली अहम बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी राधामोहन सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सह प्रभारी यूपी, महामंत्री, प्रदेश मंत्री सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।आज 11 बजे बैठक शुरू होगी जो शाम तक चलने वाली है।उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।राजभवन से विधान परिषद के 4 उम्मीदवारों की सूची जारी होनी है, उसमें भी विलंब हो रहा है, साथ ही अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार में भी देरी हो रही है. इन तमाम विषयों को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।स्टिंग ऑपरेशन में जिस तरह से निषाद पार्टी के चेयरमैन डॉक्टर संजय निषाद और सुहेलदेव राजभर पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर के बारे में खुलकर बातें सामने आई हैं।भाजपा के लिए यही स्थिति तनावपूर्ण है।लिहाजा इस बैठक में विधानसभा चुनाव समेत तमाम वर्तमान मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top