इधर सील उधर विहित प्राधिकारी न्यायालय में चल रहा है सील खोलने का खेल ।

जनपत की खबर , 300

लखनऊ।
लविप्रा उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अवैध निर्माणों के प्रति सख्ती के पश्चात उनके ही अधिकारी लगे  है ।उनको बदनाम करने में ।

इधर सील उधर विहित प्राधिकारी न्यायालय में चल रहा है सील खोलने का खेल ।

7 और 15 दिन के लिए सील बिल्डिंग को खोलने के खेल में चल रही है डील ।

बिना अभियन्ताओं के रिपोर्ट के ही विहित प्राधिकारी सील और डील के खेल में बिना मौके की जांच किये । बन्द कमरे में बैठ कर न्यायालय कर्मचारियों की सहायता से कर रहे है खेल ।

जोन 7 ठाकुरगंज में भी सील बिल्डिंग को खोलने में नियम कानून ताख पर रख कर दिया गया खेल ।

बिना इलाके के अभियंता की रिपोर्ट के वाद संख्या 457/2020 मोहम्मद यूसुफ ,मोहम्मद कमर की सील बिल्डिंग को खोलने का कर दिया आदेश ।

बिल्डिंग पूर्णतया अवैध । मालिकाना हक को लेकर दो पक्षो में भी है विवाद ।मारपीट के बाद दोनों पक्षो को पुलिस कई घंटों तक बंद कर चुकी है थाने में ।

बिना मानचित्र स्वीकृति के आवासीय छेत्र में दबंगो ने  कर लिया था व्यावसायिक निर्माण । बिना सेट बैक व साइड बैक छोड़े ।

अभियन्ताओं का आरोप सील बिल्डिंग में 7 और 15 दिन के लिए सील खोलने और डील करने का बीते काफी समय से चल रहा है ।सील और डील का खेल । न्यायालय कर्मचारी भी लिप्त ।

सील खोलने के बाद निर्माण कर्ता कर लेता है पुलिस से डील ।इसके उपरांत दोबारा सील करने में होती है सामस्या ।

ठाकुरगंज में भी अभियंता संघ जता रहा है सील में डील की आशंका ।

Related Articles

Comments

Back to Top