हजरतगंज पुलिस ने आईपीएस अमिताभ ठाकुर को भेजा जेल

जनपत की खबर , 312

 लखनऊ। यूपी के पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व आईपीएस की गिरफ्तारी बसपा अतुल राय पर रेप को आरोप लगाने वाली पीड़िता के बयान पर हुआ है। रेप पीड़िता ने दिल्ली में आत्मदाह से पहले इस मामले में सोशल मीडिया पर जारी बयान में पूर्व आईपीएस को माफिया मुख्तार अंसारी के इशारे पर बचाने का आरोप लगाते हुए मानसिक शोषण के साथ न्याय से वंचित करने का आरोप लगाया था।
 
बसपा सांसद अतुल राय के ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के मामले में हुई एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व आईपीएस की गिरफ्तारी हुई है। रेप पीड़िता ने आरोप लगाया था मुख्तार अंसारी की शह पर रेप के आरोपी अतुल राय को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के ऊपर आपराधिक ष़ड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। जांच में यह सही पाए जाने पर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व आईपीएस को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top