*कल्‍याण सिंह के नाम पर होगा श्रीराम जन्‍मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम, 5 जिलों की सड़कें भी समर्पित*

जनपत की खबर , 320

लखनऊ।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों की 1-1 सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है. लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में 1-1 सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी. लोक निर्माण विभाग इस संबंध में जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा. इसके साथ ही श्रीराम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा. सरकार जल्द ही इस संबंध में कैबिनेट प्रस्ताव पारित करवाकर सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग कर देगी.

श्रीराम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह की भूमिक काफी अहम रही. भगवान श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सत्ता की कुर्बानी तक दे डाली थी. लिहाजा सरकार ने श्रीराम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम अब कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला लिया है.

Related Articles

Comments

Back to Top