वीरेंद्र तिवारी ने पत्रकार पवन तिवारी के घर पहुंच कर शोक प्रकट किया

अन्य खबरे , 564

सरोजनीनगर। प्रदेश के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने शनिवार को पत्रकार पवन तिवारी के घर पहुंच कर शोक प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकार पवन तिवारी की मां स्व. मुन्नी तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पत्रकार आसिफ खान, राकेश यादव, राजन पांडेय, प्रदीप यादव, भरत सेठी व शरद चंद्र मिश्रा के अलावा मृतक मुन्नी तिवारी के बेटे पत्रकार पवन तिवारी सहित उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। बताते चलें कि एक टीवी चैनल के पत्रकार सरोजनीनगर स्थित आजाद नगर निवासी व सरोजनीनगर प्रेस क्लब के मीडिया प्रभारी पवन तिवारी की 65 वर्षीय मां मुन्नी तिवारी का बीते बुधवार तड़के लंबी बीमारी से निधन हो गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top