नादान महल रोड स्थित गुरुद्वारे पर अवैध रूप से गेट के निर्माण से मचा हड़कंप,

जनपत की खबर , 247

लखनऊ।

नादान महल रोड स्थित गुरुद्वारे पर अवैध रूप से गेट के निर्माण से मचा हड़कंप, 

दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने किया इसका विरोध,

जहां एक तरफ कोरोना महामारी में लोग अपने स्वास्थ्य, हालात और बेरोजगारी से जूझ रहें हैं वहीं ऐसे में नगर निगम प्रशासन की मिली भगत व अवैध रूप से रास्ते को बंद करना ये आश्चर्यजनक है,

दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रास्ता बंद करके गेट लगाया गया तो भविष्य में यदि कोई दुर्घटना घटती है जैसे अगर आग लग जाए तो आग बुझाने वाली (दमकल) अंदर नहीं जा सकती, ऐसे ही बहुत सारे कारणों के साथ किया विरोध,

सूत्रों की माने तो नादान महल रोड स्थित गुरुद्वारे के पास इस तरह के अवैध कार्य से किसी भी वक्त कोई अनहोनी या अप्रिय घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

अब मीडिया को वहां पहुंचकर ठीक और सही जानकारियों के साथ अवैध रास्ते के रहस्य का खुलासा करना होगा ताकि सही को सही और ग़लत को गलत ठहराया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top