सीएम योगी ने फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त कर आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए

जनपत की खबर , 202

लखनऊ।

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर डाक बंगले के पास तेज रफ्तार बोलेरो दो बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मारकर खंती में पलट गई। हादसे में एक बाइक सवार पिता, पुत्र व पौत्र और दूसरी बाइक पर सवार युवक समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं

Related Articles

Comments

Back to Top