कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंत्री के भाई की नियुक्ति को लेकर किया पोस्ट

हेडलाइंस , 351

लखनऊ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंत्री के भाई की नियुक्ति को लेकर किया पोस्ट

संकटकाल में यूपी सरकार के मंत्रीगण आम लोगों की मदद करने से तो नदारद दिख रहे हैं-प्रियंका गांधी 

लेकिन आपदा में अवसर हड़पने में पीछे नहीं हैं-प्रियंका गांधी 

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई गरीब बनकर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पा गए-प्रियंका गांधी 

लाखों युवा यूपी में रोजगार की बाट जोह रहे हैं, लेकिन नौकरी “आपदा में अवसर” वालों की लग रही है-प्रियंका गांधी 

ये गरीबों और आरक्षण दोनों का मजाक बना रहे हैं-प्रियंका गांधी 

ये वही मंत्री महोदय हैं जिन्होंने चुनाव ड्यूटी में कोरोना से मारे गए शिक्षकों की संख्या को नकार दिया और इसे विपक्ष की साज़िश बताया-प्रियंका गांधी 

क्या मुख्यमंत्री जी इस साज़िश पर कोई ऐक्शन लेंगे?-प्रियंका गांधी

लखनऊः सोशल मीडिया के जरिये उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी के भाई को मिली नौकरी पर सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि योगी के मंत्री आपदा में अवसर हड़पने में पीछे नहीं है।

प्रियंका ने रविवार को फेसबुक वाल पर लिखा ‘‘ इस संकटकाल में यूपी सरकार के मंत्रीगण आम लोगों की मदद करने से तो नदारद दिख रहे हैं लेकिन आपदा में अवसर हड़पने में पीछे नहीं हैं। यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई गरीब बनकर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पा गए। लाखों युवा यूपी में रोजगार की बाट जोह रहे हैं, लेकिन नौकरी ‘‘आपदा में अवसर'' वालों की लग रही है। ये गरीबों और आरक्षण दोनों का मजाक बना रहे हैं।'' उन्होने तंज कसा ‘‘ ये वही मंत्री महोदय हैं जिन्होंने चुनाव ड्यूटी में कोरोना से मारे गए शिक्षकों की संख्या को नकार दिया और इसे विपक्ष की साज़शि बताया। क्या मुख्यमंत्री इस साज़शि पर कोई ऐक्शन लेंगे।''  

Related Articles

Comments

Back to Top