जलालपुर गांव में दो जवान बेटों की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, गांव में छाया मातम

हेडलाइंस , 324

ग्रेटर नोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलालपुर गांव में दो जवान बेटों की मौत से गहरे सदमे में गए पिता ने भी दम तोड़ दिया है। इस परिवार में अब 28 साल का एक युवक अकेला रह गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। गांव के एक समाजसेवी युवक ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।  

*जिला प्रशासन से की आर्थिक मदद करने की मांग*

जलालपुर गांव के रहने वाले समाजसेवी अनिल नाग ने बताया कि दो बेटे को खोने वाले 55 साल के अतर सिंह जाटव का भी शनिवार को निधन हो गया है। बेटों की मौत के बाद अतर सिंह को गहरा सदमा लगा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उधर इस परिवार में अतर सिंह की पत्नी प्रेमवती परिवार का दामन तीन साल पहले ही छोड़ चुकी थी। इस परिवार में दो छोटे भाई दीपक, पंकज, पिता अतर सिंह और माता प्रेमवती की मौत के बाद अब केवल एक छोटा बेटा भारत बचा है। वह अनाथ हो गया है। घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। भारत की उम्र 28 वर्ष है। 

*गांव में मौत का सिलसिला जारी, जनप्रतिधियों को खबर नहीं*

समाजसेवी अनिल नागर ने बताया कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि गांव के हालात खराब है। प्रशासन गांव की स्थिति का जायजा लें। अभी तक प्राधिकरण की तरफ से कोई निगरानी समिति भी नहीं बनी है। ग्रामीण गुस्से में हैं। पहले भी गांव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। नोएडा आगमन पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गांव जलालपुर की सुध तक नहीं ली। अभी तक गांव में विधायक, सांसद और शासन से कोई व्यक्ति गांव के अंदर नहीं भटका है। ग्रामीणों ने अतर सिंह जाटव के परिवार में बचे इकलौते बेटे को आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की है।

*दोनों बेटों की मौत के सदमें में पिता की मौत हुई*

आपकों बता दें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलालपुर गांव में रहने वाले एक परिवार के दो सगे भाइयों की हालत अचानक खराब हो गई थी। इसी दौरान पहले एक भाई पंकज ने दम तोड़ दिया था। जब युवक के पिता उसका दाह संस्कार करने वापस लौटे तो छोटे बेटे दीपक का शव भी जमीन पर पड़ा हुआ मिला था। एक ही दिन में बाप के सामने दो बेटों की मौत हो गई। दोनों बेटों की मौत के बाद पिता सदमे में चला गया था। जिस दौरान शनिवार को 55 साल के पिता अतर सिंह जाटव ने भी दम तोड़ दिया है। 

*25 दिनों पहले गांव में शुरू हुआ मौत का सिलसिला*

लोगों ने बताया कि जलालपुर गांव में 28 अप्रैल से यह मौत का सिलसिला जारी है। गांव निवासी अनिल नगर ने बताया कि उनके परिवार मे उनके चाचा ऋषि नागर की भी अचानक देहांत हो गया था। उसी दिन उनके बेटे का भी देहांत हो गया था। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत घरो मे हुई है। गांव वालों के मुताबिक सभी को पहले बुखार आया और ऑक्सीजन लेवल घटता चला गया, लगातार गांव मे हो रही मौतों से गांव वाले दहशत में है। उनका कहना है गांव मे ऐसा कोई घर नही बचा है जिसमे चारपाई ना बीछी हो। एक दर्जन से अधिक लोग अभी भी हॉस्पिटल मे भर्ती है।

Related Articles

Comments

Back to Top