*छत पर योगा करने के दौरान गिरने से विदेशी की मौत*
अन्य खबरे May 17, 2021 at 07:25 PM , 314मथुरा। थाना गोवर्द्धन क्षेत्र स्थित राधाकुंड कस्बे के युगल किशोर भजन कुटी आश्रम में रह रहे कोलंबिया के एक नागरिक की मौत हो गई। विदेशी की मौत छत पर योगा करने के दौरान गिरकर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो वहां मौजूद विदेशी महिला ने शव उठाने का विरोध किया। वह बिना पोस्टमार्टम के ही हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराने की मांग करने लगी। हालांकि पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोलंबिया के रहने वाले ओमर योलांडा (43) करीब पांच माह पहले राधा कुंड स्थित युगल भजन कुटीर में आए थे।



























Comments