कंपनी में लगी भीषण आग, कई फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे

हेडलाइंस , 318

नोएडा ।

नोएडा थाना फेस-2 में स्थित कपड़ा बनाने वाली एक कंपनी में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में अफ़रा-तफरी मच गई। फिलहाल घटना वाली कंपनी और आसपास की कंपनियों को खाली करा दिया गया है। मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं। आग बुझाने की कार्यवाही की जा रही है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, अभी कोई जनहानि की सूचना नहीं है। 

*कम्पनी धू -धू कर जल रही है।*

घटना नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित कपड़ा बनाने वाली कंपनी की है। बुधवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। समय रहते कंपनी के सभी कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। वहीं, शुरूआती जांच में आग लगने का शॉट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग में किसी जनहानि की कोई सूचना नही है। वही कंपनी में लाखो का सामान जलकर खाक हो गया !!

Related Articles

Comments

Back to Top