राज्य सूचना आयोग में 31 मई, 2021 तक द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों की सुनवाई स्थगित
हेडलाइंस May 12, 2021 at 07:37 PM , 450लखनऊ, दिनांकः 12 मई, 2021
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रकोप एवं उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के कतिपय कार्मिकों को कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित होने के दृष्टिगत आयोग में 30 अप्रैल, 2021 से 15 मई, 2021 तक द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों की सुनवाई स्थगित रखने का निर्णय लिया गया था। मा0 मुख्य सूचना आयुक्त की सहमति से सम्यक् विचारोपरान्त अब आयोग में 31 मई, 2021 तक द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों की सुनवाई स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।
उ0प्र0 राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री जगदीश प्रसाद ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी पक्षकार पूर्व निर्गत निर्देशों के अनुरूप अग्रिम आदेशों तक आयोग में लम्बित द्वितीय अपीलों/शिकायतों से संबंधित प्रपत्र आयोग के ई-मेल ूमइउंेजमतण्नचपब/हउंपसण्बवउ पर प्रेषित कर सकते हैं। साथ ही आयोग के गेट नं0ः 02 पर रखे बाक्स में भी संबंधित प्रपत्रों को रखा जा सकता है। इस अवधि में सभी पक्षकारों के आयोग में प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।































Comments