प्रदेश में बीते 24 घंटो में रिकार्ड 1014 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की हुई आपूर्ति

जनपत की खबर , 449

मुख्यमंत्री  के निर्देश पर प्रदेश में आॅक्सीजन की सप्लाई और बढ़ाई गयी


रिफिलर्स को 619.59, मेडिकल काॅलेजों को 302.62 तथा निजी चिकित्सालयों को 92.32 मीट्रिक टन मिली आॅक्सीजन 

सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट्स के माध्यम से 
96.97 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की भी हुई आपूर्ति 

होम आईसोलेशन के 4105 मरीजों को मिली 27.9 मीट्रिक टन आॅक्सीजन
गृह विभाग में बने विशेष कन्ट्रोल रूम से
लगातार चैबीस घंटे की जा रही है आॅक्सीजन सप्लाई की निगरानी


लखनऊः 12 मई, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आॅक्सीजन की सप्लाई और अधिक बढ़ाये जाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गयी है। बीते 24 घंटे में रिकार्ड 1014.53 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति प्रदेश भर मे की गयी है। सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट्स के माध्यम से 96.97 मीट्रिक टन आॅक्सीजन आपूर्ति भी की गयी है। होम आईसोलेशन के 4105 मरीजों को भी कुल 27.9 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति सिलेण्डरों के माध्यम से बीते 24 घंटों में की गयी। 
अपर मुख्य सचिव, गृह, श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने बीते चैबीस घंटे में प्रदेश भर में हुई आॅक्सीजन की सप्लाई का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि 619.59 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति रिफीलर्स को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गयी है। साथ ही शासन के प्रयासो के फलस्वरूप 302.62 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के मेडिकल कालेजांे व चिकित्सा संस्थानो को तथा 92.32 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति आॅक्सीजन सप्लायर्स द्वारा सीधे निजी चिकित्सालयों को की गई है। इस प्रकार रिकार्ड 1014.53 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की सप्लाई बीते 24 घंटे में प्रदेश भर के सरकारी व निजी अस्पतालों में की गयी है।
श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख जनपदों यथा कानपुर मंे 113.13 मीट्रिक टन, वाराणसी में 65.71 मीट्रिक टन, प्रयागराज में 49.58 मीट्रिक टन, मेरठ में 252.56 मीट्रिक टन, मुरादाबाद में 56.20 मीट्रिक टन, आगरा में 77.03 मीट्रिक टन, गोरखपुर में 51.37 मीट्रिक टन तथा लखनऊ में 136.20 मीट्रिक टन आॅक्सीजन बीते 24 घंटे में पहुॅचाई गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश में आॅक्सीजन की मांग को तत्परता से पूरा करने के उद्देश्य से गृह विभाग में बने एक विशेष कन्ट्रोल रूम के माध्यम से आॅक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की आॅनलाइन मानीटरिंग की जा रही है। इस कन्ट्रोल रूम में गृह विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी लगातार 24 घंटे परस्पर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top