ऑनलाईन क्लास ना होने को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने नाराजगी जताई है
जनपत की खबर May 12, 2021 at 02:46 PM , 450लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में 20 मई तक ऑनलाइन क्लासेज पर रोक लगा दी गई है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है
इस आदेश पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने नाराजगी जताई है।
अनिल अग्रवाल ने कहा है कि जब ऑनलाइन फूड डिलीवरी या कई ऑनलाइन अन्य चीजें चालू है तो फिर ऑनलाइन क्लासेज बंद करने का क्या मतलब है।
अनिल अग्रवाल ने कहा कि अगर सरकार इसी तरह से निर्णय लेती रहेगी तो हम लोगों को भी कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि सरकार पता नहीं कहां से आंकड़ा लेकर आती है कि पैरंट्स नहीं चाहते कि ऑनलाइन क्लासेज ना हो लेकिन ज्यादातर यही चाहते हैं कि ऑनलाइन क्लासेस हो ।
सरकार द्वारा ऑनलाइन क्लासेज बंद किए जाने का विरोध किया है प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने।
अनिल अग्रवाल सेंट जोसेफ स्कूल के मालिक भी हैं।































Comments