नोएडा प्राधिकरण भी अब किराए पर देगा ऑक्सीजन सिलेंडर

अन्य खबरे , 379

नोयडा।
होम आइसोलेशन में रहे रहे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दो और सेंटर खोलने जा रहा है। बुधवार से सिरसा और सैनी गांव में ऑक्सीजन सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन और कलेक्शन सेंटर शुरू हो गए है। इसके अलावा प्राधिकरण किराये पर भी ऑक्सीजन सिलेंडर देगा।  


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए आक्सीजन सिलेण्डरों की रिफिलिंग की सुविधा को और बढ़ाने का फैसला लिया है। गांव और सेक्टर के ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में है और डाॅक्टर की सलाह पर उन्हें आक्सीजन की सुविधा दी जा सकती है। जिनके पास सिलेण्डर नहीं, उन्हें किराये सिलेण्डर देने की सुविधा भी बुधवार से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही प्राधिकरण ने बुधवार से ग्रेटर नोएडा ईस्ट के ग्राम सिरसा और वेस्ट के ग्राम सैनी में डिस्ट्रीब्यूशन और कलेक्शन सेन्टर की सुविधा शुरू हो जाएगी। सिरसा के प्राथमिक विद्यालय में यह केंद्र बनाया गया है। इसका प्रभारी वरिष्ठ प्रबन्धक सुभष चन्द्रा को बनाया गया है। जबकि ग्राम सैनी के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए सेंटर का प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक श्यौदान सिंह को बनाया गया है। अब चार सेंटर हो जाएंगे।


सिलेंडर किराये पर लेने के लिए सुरक्षा राशि जमा करनी होगी
किराये पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति, डाक्टर का पर्चा, आक्सीजन सेचुरेशन लेवेल रिपोर्ट व कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लानी होगी। छोटे आक्सीजन सिलेण्डर के लिए न्यूनतम सिक्योरिटी धनराशि 2,500 रुपये और रिफिलिंग चार्ज 200 जमा करना होगा। इसी तरह बडे़े आक्सीजन सिलेंडर के लिए 7,500 रुपये सिक्योरिटी चार्ज और रिफिलिंग चार्ज 500 रुपये जमा करा करना होगा। सुरक्षा राशि बाद में वापस कर दी जाएगी। अगर कोई और जानकारी चाहिए तो आप प्राधिकरण के हेल्पलाइन सेन्टर 0120-2336046, 47, 48, 49 और व्हाटसअप नंबर 8800203912 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

*दो सेंटर में 43 सिलेंडर भरे गए*

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो केंद्रों पर मंगलवार कोक 43 ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाए गए। सिटी पार्क सेंटर में 33 और बालक इंटर कॉलेज सेंटर पर 10 सिलेंडर आए। जिनको भरवा दिया गया। वहीं प्राधिकरण ने मंगलवार को 45 दैनिक श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवाया। इसके लिए प्राधिकरण के कर्मचारी लेबर चैक गए और दैनिक श्रमिकों को उनकी क्षमता के अनुरूप काम दिलवाया।

Related Articles

Comments

Back to Top