गाँवो में फैला कोरोना, एक गाँव में 16 मौत

अन्य खबरे , 404

गाज़ीपुर। गाज़ीपुर में कोरोना महामारी अब गांव की तरफ रुख कर चुकी है, गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना अंतर्गत सौरम् गांव की प्रधान सीमा जायसवाल ने जिलाधिकारी को आज 10 मई 2021 को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की है और कोरोना से मरने वाले 16 लोगों के नामो की सूची लिख कर दिया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, इस मामले में सौरम गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम प्रधान श्रीमति सीमा जायसवाल के पति मनोज जायसवाल ने पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे गांव में कोरोना संक्रमण बुरी तरह से फैल गया है और 16 लोगों की मौत हो चुकी है जिसकी सूचना हमने जिलाधिकारी महोदय को दिया है कि इसकी रोकथाम का व्यवस्था की जाए। वही इस महामारी से गांव के लोग भी डरे हुए हैं।
इस मामले में जिलाधिकारी गाज़ीपुर मंगला प्रसाद सिंह ने पत्र के जानकारी की बात बताई और कहा कि उन्हें इतनी गम्भीर बात को हमसे पहले बात कर लेना चाहिए था, लेकिन कोई बात नहीं हमने स्वस्थ विभाग की टीम मजिस्ट्रेट के साथ भेज दी है, हम सबकी जांच भी करेंगे और सबको दवा भी दी जाएगी।

बाईट- मनोज जायसवाल, ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल के प्रतिनिधि व पति।

बाईट- मंगला प्रसाद सिंह, डीएम गाज़ीपुर

Related Articles

Comments

Back to Top