मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग किशोरी का अपहरण, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अन्य खबरे May 10, 2021 at 03:24 PM , 389नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे से लॉकडाउन के दौरान सुबह की सैर पर मां के साथ घूमने निकली एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक अगवा करके ले गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
दनकौर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की अपनी मां और पड़ोसी के साथ शनिवार की सुबह घर से घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान वहां से एक युवक उस को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। नाबालिग किशोरी के परिजनों ने किशोरी को अगवा कर ले जाने वाले आरोपी विजय निवासी कानो जिला हाथरस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों का कहना है कि जो युवक उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है। वह दनकौर कस्बे में ही किराए के मकान में रहता था। वह एक दो बार किसी काम से उसका उनके घर में आना जाना हुआ था। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।।



























Comments