बढ़ते जा रहे हैं कोरोना के मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

हेडलाइंस , 526

नई दिल्ली।
स्वास्थ्य मंत्रालय के की माने तो देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के केस हर दिन 2.4 फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले वाले राज्य महाराष्ट्र में कोरोना के 57 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. वहीं 920 लोगों की जान गई है. दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 20960 मामले सामने आए हैं. वहीं 311 लोगों की मौत हो गई. मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 12319 नये केस सामने आए हैं.जबकि 71 लोगों की मौत हुई है.

Related Articles

Comments

Back to Top