विदेश भेजने के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी करने वाला शातिर व्यक्ति गिरफ्तार-*

जनपत की खबर , 406

विदेश भेजने के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी करने वाला शातिर व्यक्ति गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील  घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दोहरीघाट पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 07.05.21 को प्रातः पुलिस बूथ कस्बा दोहरीघाट के पास से मु0अ0सं0 54/21 धारा 419,420,467,468, 406,504,506 भादवि में वांछित अभियुक्त *जाकिर शाह पुत्र मुहम्मद खलील निवासी अवरही हरैया थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया* को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुकत उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोकाधड़ी कर उनसे पैसे लेकर फरार हो जाता था जिसके सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top