पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा गहरा राज

हेडलाइंस , 477

ग्रेटर नोएडा ।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी छाती में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। गोली लगने के बाद उसके परिजन उसको अस्पताल में लेकर गए। लेकिन अस्पताल के डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। व्यक्ति की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


दनकौर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर शाम को भट्टा गांव के पूर्व प्रधान के बेटे 38 साल के रणधीर ने खुद ही अपने सीने में गोली मार ली। पुलिस ने रणधीर के शव को कब्जे में अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को रणधीर के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के शिकायत दर्ज कर ली है। 


परिजनों का कहना है कि रणधीर कुछ समय से परेशान चल रहा था। घरवालों ने काफी बार उससे पूछने की कोशिश भी की थी। लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया, बीते दिन उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ था। उसने अपनी छाती में गोली मार ली थी। परिजन ने उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में लेकर गए। लेकिन वहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस ने बताया कि इस मामले में जब काफी गंभीरता से जांच की तो व्यक्ति की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें व्यक्ति ने एक महिला समेत दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top