दुःखद : एटा के एसपी क्राइम राहुल कुमार का कोरोना से निधन, पिछले हफ्ते भाई की हुई थी मौत, सदमें में परिवार

जनपत की खबर , 490

लखनऊ।
कोरोना के जानलेवा वायरस रोजाना हजारों जिंदगियां लील रहा है। बुधवार की सुबह एटा जिले में तैनात एसपी क्राइम राहुल कुमार का कोरोना वायरस से निधन हो गया। वे पंचायत चुनाव के दौरान महामारी की चपेट में आ गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेशन में थे और अपना इलाज करा रहे थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके परिजनों को संबल मिलने की प्रार्थना की है। आज सुबह राहुल कुमार व्यायाम कर रहे थे। अचानक इसी दौरान गिर पड़े। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल की दो छोटी बेटियां हैं। 

पता चला है कि एक हफ्ते पहले उनके भाई की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। अब दूसरे सप्ताह में वह खुद संसार को छोड़ गए। एटा की जिलाधिकारी डॉक्टर विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह अस्पताल में मौजूद हैं। एसपी राहुल का शव अस्पताल में रखा गया है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके निधन की खबर फैलते ही महकमें में शोक की लहर दौड़ गई।

*दिव्यांग ढाबा संचालक की सुनी थी फरियाद*

SP क्राइम राहुल कुमार बीते मार्च महीने में सुर्खियों में रहे थे। मार्च में एटा पुलिस ने एक ग्रेजुएट ढाबा संचालक को न्याय दिलाया था। दरअसल, पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 10 लोगों को फर्जी मुठभेढ़ में जेल भेज दिया था। बाद में पीड़ित ने राहुल कुमार से न्याय की गुहार लगाई। फिर पूरे मामले की जांच हुई। जांच में मामला फर्जी पाया गया था। उसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

Related Articles

Comments

Back to Top