शराब के दामों को लेकर आबकारी विभाग की सफाई

हेडलाइंस , 308

लखनऊ।

आज कुछ अखबारों एवं टीवी चैनल्स पर गलत समाचार चलाया जा रहा है की शराब महंगी हुई है। यह सूचना पूर्णता भ्रामक एवं गलत है। 

कल कैबिनेट ने जो निर्णय लिया है वह केवल यूपी में प्रथम बार जो 90ml की बोतल विक्रय के लिए अनुमति दी गई है उसके ऊपर अनुपातिक को कोविड सेस का निर्धारण किया गया।  उदाहरणार्थ, 750ml पर ₹60, 375ml पर ₹40 एवं 180ml पर ₹20 का कोविड सेस पूर्व मे निर्धारित किया गया था, *उसी अनुपात में प्रथम बार जो 90 ml की बोतल विक्रय करने की अनुमति प्रदान की गई, उस पर ₹10 का अनुपातिक कोविड सेस निर्धारित किया गया।  ना तो शराब के दाम बढ़े हैं और ना घटे है।*

कृपया करके सही जानकारी तत्काल जनमानस को देने का कष्ट करें।


*आबकारी विभाग*

Related Articles

Comments

Back to Top