मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए बनी वरदान : ए.के. शर्मा
जनपत की खबर Nov 23, 2026 at 04:55 PM , 8मऊ में 302 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, नगर विकास मंत्री ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
चार मुस्लिम जोड़े भी विवाह बंधन में बंधे, सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
मऊ/लखनऊ, 23 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह बात नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को मऊ के कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कही।
इस अवसर पर 302 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मंत्री ए.के. शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मान, गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ कराया जा रहा है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ ही समाज में समानता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में चार मुस्लिम जोड़ों का भी विवाह संपन्न होना गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल है। सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। बेटियों का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
ए.के. शर्मा ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी सहयोग की मजबूत नींव पर आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी जोड़ों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments