पुलिस ध्वज हर पुलिसकर्मी को सेवा और समर्पण की देता है प्रेरणा : योगी आदित्यनाथ
जनपत की खबर Nov 23, 2026 at 01:40 PM , 7पुलिस झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दी शुभकामनाएं, डीजीपी राजीव कृष्ण ने लगाया पुलिस कलर
लखनऊ, 23 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न भेंट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। पुलिस झंडा दिवस हमारी गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। साथ ही आमजन के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों और उनके परिजनों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस बल के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश और आईपीएस सुनील इमैनुअल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments