उत्तराखंड महोत्सव में नाट्यशाला फाउंडेशन और केडीएस पब्लिक स्कूल का जलवा, ‘नाचेगा भारत सीजन-3’ के फाइनल में बनाई जगह

अन्य खबरे , 150

लखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के तहत गोमती तट पर हनुमान सेतु के निकट आयोजित ‘नाचेगा भारत सीजन-3’ डांस प्रतियोगिता में नाट्यशाला फाउंडेशन एवं केडीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया है।

शिखा शाहा के निर्देशन में तैयार टीम ने प्रतियोगिता के तीनों राउंड में अपनी शानदार नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के बेहतरीन तालमेल, आकर्षक नृत्य शैली और ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने निर्णायकों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

लगातार तीन राउंड में सफलता हासिल कर टीम ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड उत्तराखंड महोत्सव के अंतिम दिनों में आयोजित होने की संभावना है।

इस उपलब्धि से नाट्यशाला फाउंडेशन और केडीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। टीम की सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और शिखा शाहा के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। फाइनल मुकाबले को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है।

Related Articles

Comments

Back to Top