**कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट को पंजाब की कमान**
जनपत की खबर Sep 06, 2026 at 01:27 PM , 23**नई दिल्ली।** कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। पार्टी ने **सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी** नियुक्त किया है। पायलट ने **भूपेश बघेल** की जगह ली है। यह बदलाव पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों और पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, **भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम का प्रभारी** बनाया गया है। असम का प्रभार पहले खाली था।
कांग्रेस ने **रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी** नियुक्त किया है। उन्हें कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी जारी रहेगी।
इसके अलावा **कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी** बनाया गया है। पार्टी के इस व्यापक संगठनात्मक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और राज्यों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments