लखनऊ में दो हत्याओं के बाद आत्महत्या, SBI कर्मी ने पत्नी और बहन को मारी गोली
जनपत की खबर Aug 20, 2026 at 04:25 PM , 39 **गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर बैंककर्मी पत्नी की हत्या, हुसड़िया स्थित घर में बहन को भी गोली मारी; इसके बाद खुद को गोली मारकर दी जान**
लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसबीआई कर्मी मानस ने पहले हुसड़िया स्थित घर में अपनी अविवाहित बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचकर अपनी पत्नी और बैंककर्मी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी। दिव्या की भी मौके पर मौत हो गई।
पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस तरह घटनाक्रम में दो हत्याओं और एक आत्महत्या से राजधानी लखनऊ दहल उठी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के साथ ही वारदात की वजह, घटनाओं की क्रमवार टाइमलाइन और हथियार के इस्तेमाल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की विस्तृत जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही घटना के कारणों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।































Comments