खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय पर ध्वजारोहण
अन्य खबरे Aug 15, 2026 at 10:40 AM , 24लखनऊ, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्यालय में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। CEO खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं विशेष सचिव MSME, एक्सपोर्ट प्रमोशन IAS शिशिर ने मुख्यालय परिसर में तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। देश के विकास में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
समारोह में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।





























Comments