**लखनऊ: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का आज होगा शुभारम्भ, नेशनल पी.जी. कॉलेज में होगा लाइव प्रसारण**

जनपत की खबर , 20

**लखनऊ।** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई रविवार को **मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना** का शुभारम्भ करेंगे। मुख्य कार्यक्रम **आगरा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, खंदारी परिसर** में आयोजित होगा, जबकि इसका **सजीव प्रसारण प्रातः 10:15 बजे** **नेशनल पी.जी. कॉलेज, हजरतगंज, लखनऊ** में किया जाएगा।
 
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण **दूरदर्शन** तथा मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। जिला सूचना कार्यालय, लखनऊ ने मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाचार कवरेज करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top