भीषण सड़क हादसे में धू-धू कर जले तीन वाहन, मची अफरा-तफरी, दो घायल
अन्य खबरे May 14, 2026 at 06:37 PM , 38लखीमपुर खीरी।जनपद के सदर कोतवाली इलाके के राजापुर चौराहे (जलसा लॉन के सामने) देर रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक ट्रक, बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते वाहनों में आग लग गई और वे आग का गोला बन गए। इस हादसे के बाद रामापुर रोड पर लंबा जाम लग गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।टक्कर के बाद वाहनों में भड़की आगजानकारी के अनुसार, रामापुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को मोड़ते समय बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। भिड़ंत होते ही ट्रक और बाइक में भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस और दमकल विभाग ने संभाला मोर्चाघटना की सूचना मिलते ही राजापुर चौकी इंचार्ज संचित यादव पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।दो घायल, बस यात्री सुरक्षितइस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।जांच में जुटी पुलिसहादसे के बाद रामापुर मार्ग पर लगे लंबे जाम को पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद खुलवाया और यातायात सुचारू किया। पुलिस प्रशासन अब इस पूरे हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रहा है।



























Comments