सीडीओ अभिषेक कुमार ने संभाली लिलौटी नाथ मंदिर कायाकल्प की कमान श्रावण मास से पहले कार्य पूरे करने के निर्देश

अन्य खबरे , 110

लखीमपुर खीरी। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के लिलौटी नाथ मंदिर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने स्वयं मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की कमान संभाल ली है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।श्रावण मास से पहले चमकेगा संपर्क मार्गसीडीओ अभिषेक कुमार ने मंदिर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित कार्यदायी संस्था को स्पष्ट हिदायत दी कि आगामी श्रावण मास (सावन) की शुरुआत से पहले मार्ग चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।नदी की सफाई और स्वच्छता पर विशेष जोरमंदिर के समीप बहने वाली नदी की स्थिति को देखते हुए सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को नदी की व्यापक साफ-सफाई कराने और उसकी अविरल धारा को सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक स्नानघर (चेंजिंग रूम) और सामुदायिक शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर शासन को भेजने का आदेश दिया।सौंदर्यीकरण में लापरवाही पर दिखे सख्त तेवरनिरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की वर्तमान व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने परिसर के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

Related Articles

Comments

Back to Top