25 मार्च को होगा मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का चुनाव, नामांकन प्रक्रिया तेज—पांचवें दिन 7 पर्चे दाखिल
जनपत की खबर Mar 20, 2026 at 09:30 PM , 134लखनऊ, 20 मार्च:
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजधानी लखनऊ स्थित एनेक्सी मीडिया सेंटर में 25 मार्च 2026 को प्रस्तावित चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को नामांकन के पांचवें दिन कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया संयोजक प्रभात त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें चुनाव आयोग के सदस्य उमेश चंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, सर्बजीत सिंह (सूर्यवंशी), रविशंकर उपाध्याय, त्रिनाथ शर्मा और उमाकांत वाजपेई मौजूद रहे।
इस दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार सिंह यादव और अमन अग्रवाल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उषा सिंह, खालिद सिद्दीकी, सियाराम यादव, अनिल तिवारी और धनंजय सिंह ने दावेदारी पेश की।
चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, सोमवार को शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची और प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
मतदान 25 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा, जबकि उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। समिति के चुनाव को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


































Comments