योगी सरकार का ‘बिजली बचाओ अभियान’ बेअसर! रजनी खंड पावर हाउस क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध कनेक्शन, अधिकारी फोन उठाने से कतरा रहे
अन्य खबरे Jan 01, 2026 at 09:45 PM , 229लखनऊ।
एक ओर योगी सरकार प्रदेशभर में बिजली बचाओ अभियान चलाकर बिजली चोरी पर सख्ती के निर्देश दे रही है और दोषियों पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी लखनऊ के रजनी खंड पावर हाउस के अंतर्गत बिजली चोरी और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
सूत्रों से प्राप्त शिकायत के अनुसार रूची खंड-573 क्षेत्र में एक टेंपरेरी बिजली कनेक्शन धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस कनेक्शन की सरकारी रसीद कटी है या नहीं, इसका कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं है। यह पूरा मामला अब जांच के दायरे में आता है।
शिकायत की सत्यता जांचने के लिए समाचार कार्यालय द्वारा शारदा नगर क्षेत्र के जेई से उनके मोबाइल नंबर 8005481366 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद रजनी खंड पावर हाउस के लैंडलाइन नंबर 080-049-21256 पर भी जानकारी लेने की कोशिश की गई, मगर वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इस पूरे घटनाक्रम से यह सवाल खड़ा होता है कि
क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?
क्या अवैध कनेक्शन विभागीय संरक्षण में चल रहा है?
और क्या सरकार के स्पष्ट निर्देश केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं?
यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो यह न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि योगी सरकार की सख्त छवि पर भी सवालिया निशान खड़ा करेगा।
अब देखने वाली बात यह होगी कि उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।






_page-0001.jpg)




















Comments