उन्नाव: S.D.R.R. स्कूल में एक दिवसीय नशा मुक्त अभियान, IPS अखिलेश निगम ने दिलाई नशा व यातायात नियम पालन की शपथ

अन्य खबरे , 113

उन्नाव। प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया के तत्वावधान में जनपद उन्नाव के तहसील पुरवा अंतर्गत असोहा विकासखंड के ग्राम मिर्री कला स्थित S.D.R.R. Higher Secondary School में एक दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश मद्य निषेध विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें नशा विरोधी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि IPS अखिलेश निगम, डीआईजी (CB CID), पुलिस विभाग रहे। उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा देश के युवाओं को अंदर से खोखला कर रहा है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है। इसी उद्देश्य से बच्चों को नशा मुक्ति के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन, तेज वाहन न चलाने एवं नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
उत्तर प्रदेश मद्य निषेध विभाग द्वारा आयोजित नशा विरोधी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 25 प्रतिभागी स्कूली बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि ओज कवि अटल नारायण की ओजस्वी कविताओं से विद्यालय परिसर गूंज उठा। उन्होंने कहा कि नशा आज देश के हर कोने में फैल चुका है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना होगा।
कार्यक्रम के प्रयोजक संतोष सिंह (डिप्टी चेयरमैन, उत्तर प्रदेश – प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया) ने कहा कि संस्था ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करने हेतु सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाएगी, जिससे नशे से होने वाली मौतों पर प्रभावी रोक लग सके।
विशिष्ट अतिथि बृजमोहन, उपक्षेत्रीय मद्य अधिकारी ने कहा कि मद्य निषेध विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों को दर्शाया गया। उन्होंने बताया कि खेल, निबंध, कला एवं अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने नशा विरोधी संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिनोद कुमार, प्रबंधक, S.D.R.R. Higher Secondary School ने कहा कि नशा मुक्ति आंदोलन में बच्चों की सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया, जो राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु अभियान चला रहे हैं।
डॉ. ए.के. सेठ, मंडल लखनऊ, संरक्षक प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया ने कहा कि नशा व्यक्ति के मन और परिवार दोनों को बर्बाद कर देता है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है।
सुरेश कुमार, प्रधान सहायक (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी के लिए उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेंगे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
राकेश कश्यप, मंडल चेयरमैन, लखनऊ ने कड़ाके की ठंड में भी अनुशासनपूर्वक बैठे बच्चों की सराहना की और अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बच्चों को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया टीम से
सुश्री सिम्मी गुप्ता (जिला संपर्क प्रभारी, लखनऊ),
विशाल कुमार (राज्य मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश),
शाहनवाज राइनी (जिला चेयरमैन, लखनऊ),
देवेंद्र प्रताप सिंह (जिला मीडिया प्रभारी, लखनऊ),
मद्य निषेध विभाग से संकटा प्रसाद, श्रीकांत,
तथा जादूगर आफताब हुसैन सहित
सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top