शादी की सालगिरह में गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, गहने बेचकर रुपए भेजे
अन्य खबरे Dec 27, 2025 at 06:25 PM , 112लखनऊ
LDA क्लर्क से CBI अफसर बन 23.33 लाख ठगे
शादी की सालगिरह में गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, गहने बेचकर रुपए भेजे
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में कार्यरत महिला क्लर्क से साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 23.33 लाख की ठगी कर ली।
ठगों ने महिला क्लर्क को सालगिरह में तोहफा भेजने की बात कहकर झांसे में लिया।
बाद में वॉट्सऐप कॉल, वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए डराया-धमकाया।
पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पैसे ऐंठ लिए।
ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है।



























Comments