अटल जी की जन्म शताब्दी पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत

जनपत की खबर , 175

लखनऊ।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पावन जन्म शताब्दी के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर देश के प्रधानमंत्री, अमृत काल के सारथी, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के शिल्पकार तथा विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस समारोह में प्रदेश की जनता की ओर से उनका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
यह अवसर भारत माता के महान सपूत, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के स्वप्न को स्मरण करने का भी रहा, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की परिकल्पना की गई थी। बीते 11 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे हैं, जो इस विचारधारा की सशक्त अभिव्यक्ति है।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन को मूर्त रूप देने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार होता दिखाई दे रहा है। इन महापुरुषों की विरासत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी का लखनऊ की धरती पर आगमन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों को भी स्मरण किया गया, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में ‘एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का उद्घोष किया था। आज उनके सपनों का भारत साकार होता देख पूरा देश गर्व और उत्साह से भर उठा है।
प्रधानमंत्री जी का यह मार्गदर्शन और प्रेरणा राष्ट्र निर्माण के पथ पर हम सभी के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है।

Related Articles

Comments

Back to Top