*महाराष्ट्र से आये युवाओं ने लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलो का किया भर्मण*
जनपत की खबर Dec 23, 2025 at 05:35 PM , 187लखनऊ।
मेरा युवा भारत, लखनऊ द्वारा आयोजित अंतर्राज्यीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम (Interstate Youth Exchange Programme) के तीसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी युवाओं ने राजधानी लखनऊ का व्यापक शैक्षिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। पूरे दिन प्रतिभागी युवाओं में उत्साह, जिज्ञासा एवं सीखने की प्रबल भावना देखने को मिली।
भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक पार्क, रेज़ीडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा एवं लखनऊ संग्रहालय सहित नगर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रत्येक स्थल पर संबंधित अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को स्थलों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक महत्व तथा प्रशासनिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे प्रतिभागियों के ज्ञान एवं दृष्टिकोण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
इस अवसर पर युवाओं ने लखनऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नज़दीक से समझने के साथ-साथ आधुनिक शासन प्रणाली एवं प्रदेश की विकास यात्रा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागी युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम उनके नेतृत्व कौशल, सामाजिक समझ, आपसी भाईचारे एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मेरा युवा भारत, लखनऊ के उप निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राज्यीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा प्रशासनिक समझ को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आगामी चरणों में प्रतिभागियों को अन्य जनपदों की विकास परियोजनाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से भी परिचित कराया जाएगा।
दिन के अंत में प्रतिभागी युवाओं ने माननीय पवन सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य (MLC) से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं सकारात्मक नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने उनके मार्गदर्शन को अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया।































Comments